राहुल गांधी का आरोप- व्हाट्सएप पर भाजपा नियंत्रण, भारत में चाहता पेमेंट

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने भाजपा आरोप लगाते हुए कहा, सोशल मीडिया का प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर भाजपा नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म को भारत में भुगतान सेवा शुरू करने के लिए केन्द्र सरकार से मंजूरी की आवश्यकता है।

राहुल गांधी ने इस दौरान एक मीडिया रिपोर्ट की खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर लिखा, “अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने व्हाट्सएप-बीजेपी सांठगांठ का खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 40 करोड़ भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किया जाया जाने वाला व्हाट्एप से भुगतान सेवा शुरू करने के लिए मोदी सरकार की मंजूरी चाहता है। इसलिए, बीजेपी का व्हाट्सएप पर होल्ड है।”

व्हाट्सएप सोशल मीडिया का स्वामित्व फेसबुक इंक के पास ही है। इससे पहले, बीते 16 अगस्त को राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा और आरएसएस का देश में फेसबुक और व्हाट्सएप पर कब्जा है। इस दौरान राहुल ने यह भी लगाया था कि भाजपा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए फर्जी खबर और घृणा फैलाकर मतदाताओं को प्रभावित करता है।

राहुल गांदी ने इससे पहले एक मीडिया का हवाला देते हुए कहा था कि भाजपा और आरएरएस फेसबुक और व्हाट्सएप पर भारत में नियंत्रण है। वे मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इनके जरिए फर्जी खबर और घृणा फैलाते हैं। आखिरकार अमेरिकन मीडिया फेसबुक पर सच्चाई के साथ सामने आई है।”

आपको बता दें कि बीते दिनों फेसबुक पर आरोप यह लगा हैं कि उसने सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कुछ नेताओं के घृणा फैलाने वाली पोस्ट पर हेट स्पीच नियम को लागू नहीं किया। हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह आरोप लगा था कि फेसबुक की कंटेंट पॉलिसीज का भारत में बिना भेदभाव के पालन नहीं हो रहा है और बीजेपी पर नरमी बरती जा रही है।

Related Articles