इस बड़ी वजह से हिंदी सिनेमा के ये कलाकार घर से भागकर किए थे शादी

हिंदी सिनेमा में वैसे तो प्यार करना और रिलेशनशिप में रहना आम बात हैं, लेकिन कुछ दिग्गज कलाकार ऐसे भी है जो प्यार के दौरान साथ जिने मरने की ली गई कसम को पूरा करने के लिए हर वो जरूरी कदम उठाए जो उन्हें हमेशा के लिए एक कर सके। दरसअल भारतीय संस्कृति में आज भी बहुत से परिवार ऐसे हैं जो लव मैरिज में कम और अरेंज मैरिज में के ज्यादा विश्वास रखता है। ऐसे में इन कपल को मजबूरन अपने घर से भागकर अपने शादी करना पड़ता हैं। आज हम इन्हीं कपल पर चर्चा करने जा रहें।

शम्मी कपूर और गीता बाली- अपने समय की हिट फिल्म रंगीन रातें’ की सेट पर शम्मी कपूर को गीता बाली एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। वैसे तो  गीता उम्र में शम्मी से एक साल बड़ी थी। इसलिए शम्मी को डर था कि कही उनके घर वाले गीते के साथ शादी करने से मना न कर दें, इसलिए दोनों ने भागकर मुंबई के बंगाना मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी के गवाह निर्देशक- निर्माता हरी वालिया बने थे।

भाग्यश्री पटवर्धन और हिमालय दसानी- अपने समय की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने सिर्फ 21 साल की उम्र में हिमालय दसानी से शादी रचा ली थी। ये दोनों कपल स्कूल के टाइम से रिलेशनशिप में थे। दरसअल भाग्यश्री शाही मराठी परिवार से आती हैं इसलिए उनके परिवार के लोग इस शादी के लिए राजी नहीं थे। नतीजन दोनों ने भागकर शादी रचा ली।

आमिर खान और रीना दत्त- बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी पड़ोसन रीना दत्त से शादी की थी। दरसअल रीना और आमिर पड़ोसी थे। आमिर खान ने मात्र 21 वर्ष की उम्र में ही रीना को प्रपोज मार दिया था। इतना ही आमिर ने अपने खून से रीना को लव लेटर भी लिखा था। लेकिन अलग दोनों  के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म के थे। ऐसे में आमिर और रीना ने भागकर शादी रचा ली थी। लेकिन कुछ सालो बाद दोनों का तलाक हो गया और आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की।

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापूरी- हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन और कमेडियन शक्ति कपूर को 16 साल की शिवांगी कोल्हापूरी से प्यार हो गया था। लेकिन शिवांगी के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए दोनों ने घर से बाग कर शादी कर ली। 

पद्मिनी कोल्हापूरी और प्रदीप शर्मा- पद्मिनी कोल्हापुरी ने भी अपनी बहन शिवांगी की तरह भागकर प्रदीप शर्मा के साथ शादी कर ली थी। प्रदीप शर्मा ने पद्मिनी को अपनी फिल्म ‘ऐसा प्यार कहाँ’ के लिए साइन किया था। यही से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। 

गुरमीत चौधरी और देबिना बेनर्जी- रामयण की यह मशहूर जोड़ी ने आधिकारिक रूप से भले 2011 में शादी की थी। लेकिन ये दोनों साल 2006 में ही घर वालों को बताया बिना दोस्तों की मदद से गुरगांव के मंदिर में शादी रचा ली थी।

शशि कपूर और जेनिफर केंडल- जेनिफर थिएटर कर रही थी तभी उनकी मुलाकात शशि से हुई थी। जल्द दोनों में प्यार हो गया। जेनिफर का परिवार इस शादी के खिलाफ था तो दोनों ने भागकर शादी रचा ली।

Related Articles