महिला सुरक्षा को लेकर प्रियंका गांधी ने यूपी की राज्यपाल से की ये बड़ी मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों के कारण महिला सुरक्षा की स्थित को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आग्रह करते हुए मांग की वे इस मामले को संज्ञान में लें। प्रियांका गांधी ने लखीमपुर की एक लड़की के साथ हुए बलात्कार और उसकी हत्या का बी जिक्र करते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी। उसकी बलात्कार कर नृशंस तरीके से हत्या हो गई।’

प्रियंका ने आगे कहा, ‘राज्य में ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं।आशा है आप इसकी गंभीरता समझेंगी और संज्ञान में लेंगी।’ आपको बता दें बीते दिनों उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में पुलिस को गांव से सटे एक तालाब के पास लड़की का कटा हुआ शव मिला। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि लड़की की किसी धारदार हथियार से हत्या का गई है।

वहीं इस मामले में खीरी के पुलिस प्रमुख सतेंद्र कुमार ने बताया कि ‘ पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में लड़की के बलात्कार की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, हम आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। जल्द आरोपी हमारी गिरफ्त में होगा।’ वहीं इस घटना को लेकर लड़की के परिवार का कहना है कि बीते सोमवार को उनकी बेटी घर स्कॉलरशिप का फार्म भरने के लिए गई थी। ऐसे में जब लड़की काफी समय तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इसम मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles