भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे निर्णय समाधिया

महाराष्ट्र! भगवान राम के प्रति हनुमान जी की अटल भक्ति और निस्वार्थ समर्पण ने उन्हें भक्ति के सर्वोच्च शिवर पर पहुंचा दिया है। एंड टीवी के लोकप्रिय शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में निर्णय समाधिया भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। निर्णय एंड टीवी के पौराणिक शो परमावतार श्री कृष्ण में बाल कृष्ण की भूमिका निभाने के लिये जाने जाते हैं। बाल हनुमान की पौराणिक यात्रा पर ले जाते हुए यह शो दिखाएगा कि श्री राम का सबसे बड़ा भक्त आखिर कैसे अपने भगवान से मिलता है। कहत हनुमान जय श्री राम का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9ः30 बजे एंड टीवी पर किया जा रहा है।

जब भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर भगवान राम के रूप में अवतार लिया था, तब भगवान शिव ने राक्षस रावण को हराने में उनकी मदद करने के लिये हनुमान जी का रूप लिया था। आने वाले एपिसोड्स में हनुमान जी को भगवान राम का एक दृश्य दिखाई देता है और वे अपने प्रभु से मिलने की इच्छा करते हैं। अपने भगवान तक पहुँचने के प्रयास में देवता उन्हें अयोध्या पहुँचाते हैं, जहाँ वे राजा दशरथ से मिलत हैं और फिर भगवान राम के जन्म के साथ एक नई यात्रा शुरू होती है। अभी के एपिसोड्स में अंजनी माता (स्नेहा वाघ) बाल हनुमान को भगवान शिव के ग्यारह मुखी अवतारों की कथाएं सुनाती देखी जा सकती हैं। उनके वर्णन के माध्यम से बाल हनुमान हर अवतार से अपने मूल उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपनी शक्ति को दिशा देने का महत्वपूर्ण सबक सीखते हैं।

Related Articles