जम्मू-कश्मीर : नए उपराज्यपाल बनने जाने के बाद मनोज सिन्हा श्रीनगर हुए रवाना

रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं मनोज सिन्हा

नई दिल्ली। मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। उन्हें गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस बीच जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद मनोज सिन्हा आज पहली बार जम्मू कश्मीर जा रहे हैं। मनोज सिन्हा दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। वह यहां से सीधा श्रीनगर जाएंगे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया, जिसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया।
इससे पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्र शासित राज्य के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद मनोज सिन्हा को इस पद पर नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन होने के बाद बीते साल 31 अक्टूबर को मुर्मू ने उपराज्यपाल का पद संभाला था।राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मनोज सिन्हा की नियुक्ति उनके कार्यालय के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगी। बीजेपी नेता मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने गाजीपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन वह नहीं जीत सके थे। गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अफजाल अंसारी से उन्हें 119,392 वोटों से हरा दिया था। 2014 के चुनाव में भी सिन्हा ने समाजवादी प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को 32,452 वोटों से हराया था। 2014 में मनोज सिन्हा को कुल 306,929 वोट मिले थे।

Related Articles