एनसीबी ने तीन वर्षों में छह हजार 666 किलो गांजा पकड़ा

रांची। झारखंड नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले तीन वर्षों में छह हजार 666 किलो गांजा बरामद किया है।

झारखंड एनसीबी के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी 2021 में गुमला से 118 किलो गांजा, रांची से 48 किलो गांजा, फरवरी 2021 में लातेहार से 106 किलो गांजा, 515 किलो गांजा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सिमडेगा से 1050 किलो गांजा, जून 2021 में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 697 किलो गांजा, अगस्त 2021 में रांची से 114 किलो गांजा, सितम्बर 2021 में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 330 किलो गांजा, नवम्बर 2021 में लोहरदगा से 655 किलो गांजा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 425 किलो गांजा, दिसम्बर 2021 में रांची से 200 किलो गांजा, रांची से 309 किलो गांजा, वर्ष 2022 फरवरी में रांची से 360 किलो गांजा, बोकारो से अप्रैल में 538 किलो गांजा, मई में रांची से 204 किलो गांजा और जुलाई में 997 किलो गांजा बरामद किया गया है।

दूसरी ओर वर्ष 2021 में रांची से 3.2 किलो अफीम, चतरा से दिसम्बर में 2300 किलो पोस्ता, वर्ष 2023 में गुमला से 12.5 किलो अफीम और मार्च में हजारीबाग से 5.5 किलो अफीम बरामद किया गया है।

एनसीबी के रांची अधीक्षक अराम अंत ने बताया कि एनसीबी टीम लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Related Articles