पीएम मोदी ने ट्वीट कर राफेल विमानों के भारत पहुंचने पर दी बधाई

ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचे

नई दिल्ली! चीन के साथ सीमा विवाद के बीच आसमान के बाहुबली यानी राफेल लड़ाकू विमान भारत आ गए हैं। करीब 3:10 पर 5 राफेल विमानों का पहला बेड़ा दोपहर हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतरा। पांच राफेल लड़ाकू विमानों को रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया मौजूद रहे। राफेल की अंबाला में लैंडिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और फोटोग्राफी से लेकर घर की छतों पर लोगों की मौजूदगी को बैन कर दिया गया। राफेल विमान की लैंडिंग अंबाला में होने के बाद पानी की बौछारों से इन्हें सलामी दी गई। दरअसल, लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचे। इस दौरान विमान केवल एक जगह संयुक्त अरब अमीरात में रुका, जो ग्यारह बजे के करीब वहां से टेक ऑफ हुआ था।

Related Articles