ब्यूटी विद माइंड के साथ 9 महिलाओ ने हरियाली तीज का ताज किया आपने नाम

स्त्री वेलफेयर के डिजिटल मंच द्वारा आयोजित किया गया कार्रक्रम

अमित त्रिपाठी, लखनऊ। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने 29 जुलाई आशियाना स्थित स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन कार्यालय के डिजिटल मंच द्वारा हरियाली तीज उत्सव के विजेताओं का नाम घोषित किया। यह उत्सव 23 जुलाई को आरंभ हुआ जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से महिलाओं ने भाग लेते हुए बड़े ही आनंद एवं हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया।हर वर्ष की भांति इस बार भी संस्था ने एक नए उद्देश्य के साथ हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया जिसमें इस बार उत्सव का संदेश प्राकृतिक से जुड़ा हुआ रहा। संस्था समाज को स्वस्थ रखने हेतु सदैव प्रगतिशील रहती है जिसके लिए हर उत्सव में नए-नए सामाजिक संदेशों का पिटारा खोलती है इस बार कोविड-19 को देखते हुए नीलू त्रिवेदी संस्था की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शशि पांडे एवं जिला उपाध्यक्ष मनोरमा, गोमती नगर प्रभारी सुनीता पांडे रुचि खंड प्रभारी अर्चना शुक्ला सहित विभिन्न महिलाओं ने सामाजिक स्तर पर इस महामारी से जन समाज को जागृत करने हेतु (तीज के रंग प्राकृति के संग) (सुरक्षित पर्यावरण) एवं (पर्यावरण बचाओ देश में खुशहाली लाओ) इन तीन स्लोगनओं के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया,क्योंकि सावन में प्राकृतिक अपने पूरे यौवन पर होती है और पूरा वातावरण हरियाली की चादर ओढ़े रहता है। इस मौसम में तरह तरह के फल सब्जियां एवं फूलों से प्राकृतिक सराबोर रहती है।प्राकृतिक ने हम सब को इतने बेशकीमती उपहार दिए हैं जिसके लिए हम सभी ईश्वर के कृतज्ञ हैं। इसलिए हमें सदैव प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए पर्यावरण बचाओ पर कार्यरत रहना चाहिए। इसी संदर्भ में जैसा कि हम जानते हैं की तीज में सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं,हरे परिधान पहनती हैं। इसलिए हमारी प्रतियोगिता की थीम भी प्राकृतिक से जुड़ी रही। हमारी थीम हरा रंग रहा, लेकिन सोलह श्रृंगार सावन के महीने में मौसमी फलों सब्जियों एवं पुष्पों से ही करना था। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं भिंडी, मिर्ची, नींबू, करेला,खीरा,करौंदा,टमाटर,अमरूद,चमेली, बेला, गुलाब, गुड़हल एवं कनेर इत्यादि के फूलों एवं फलों का प्रयोग किया गया।हरियाली तीज प्रतियोगिता में सभी महिलाओं ने सर्वप्रथम सोलह सिंगार करके हरे रंग के परिधान पहनकर एवं प्राकृतिक आभूषणों का श्रृंगार करके नाना प्रकार के मिष्ठान,फलो,फूलो एवं श्रृंगार सामग्री शिव परिवार पर अर्पित करते हुए मां पार्वती से अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना करके आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं की इन प्रतिभा को देखने से यह एहसास होता है कि हम सभी प्राकृति के कितने करीब हैं और साथ ही साथ इको फ्रेंडली भी हैं। संस्था का उद्देश्य भी यही है कि हम सभी इको फ्रेंडली त्योहारों को सेलिब्रेट करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में हम अपने देश को स्वस्थ,समृद्ध एवं सशक्त बनाए।जिसमें हरियाली तीज क्वीन एक नहीं बल्कि लखनऊ के विभिन्न स्थानों से उन सभी महिलाओं को क्वीन बनने का मौका दिया गया।जिन्होंने प्रतियोगिता के सभी नियमों का भली-भांति पालन किया जिसमें,आराधना प्रवीण आशियाना सेक्टर एन, इरम खान चारबाग, सोनी प्रसाद आरडी शो, पुनीता राय दिल्ली, अर्चना अरुण आशियाना सेक्टर एच, सीमा सिंह, प्रवीणभूषण आशियाना सेक्टर आई, सौम्या सिन्हा सरोजिनी नगर एयरपोर्ट एवं ज्योति दीक्षित राजाजीपुरम सहित 9 महिलाओं ने क्वीन का ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप आरती गौतम, रेनू आस्थाना,रेखा सिंह, सीता राय, अनीता चंडोक, कुसुम पाल, किरण नाग, शालिनी श्रीवास्तव, नीलम धवन, शशि वर्मा एवं मीनाक्षी सिंह रही। सांत्वना सम्मान अंशिका शुक्ला, स्वाति तिवारी, मनप्रीत, मधु, रीता पांडे, साधना मिश्रा, अनीता शर्मा, शगुफ्ता, वंदना एवं अंजना जी के नाम रहा।सभी प्रतिभावान महिलाएं संस्था के हर एक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं एवं देखते ही देखते कोरोना महामारी काल में संस्था के 17 वे प्रोग्राम में इन महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए बाजी मारी क्योंकि संस्था का उद्देश्य उन सभी महिलाओं की प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें मंच प्रदान करना है, जो प्रतिभाशाली होते हुए भी कभी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित नहीं कर पाती है क्योंकि या तो उन्हें परिवारिक सपोर्ट नहीं मिलता या फिर आर्थिक तंगी उनके आड़े आती है। इस वजह से स्त्री वेलफेयर ने ऐसी महिलाओं के लिए एक मंच की स्थापना की है जिसका नाम( एक खोज प्रतिभा की) है जो दिन रात ऐसी ही महिलाओं को खोजते हुए उनकी प्रतिभा को विकसित करता है एवं निशुल्क उन्हें ऐसे मंच पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करता है जहां से वह हर प्रतियोगिता में कुछ ना कुछ पुरस्कार या धनराशि अवश्य हासिल करती है। ऐसे कार्यों के लिए स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी बधाई की पात्र हैं। जो अपने भारत देश की महिलाओं के प्रति इतनी सजग एवं प्रयत्नशील रहती हैं क्योंकि हमारे देश में आज ऐसी ही प्रतिभाशाली महिलाओं की आवश्यकता है जो समाज के निम्न वर्ग की महिलाओं के प्रति चिंतनशील एवं प्रयत्नशील हो। हरियाली तीज की विजेताओं को संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी मनोरमा, शशि पांडे, सुनीता पांडे सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा कोविड-19 महामारी से निजात पाने के बाद ताज पहना के बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाएंगी।

Related Articles