सुप्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भुवनेश्वर । सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शांति देवी का कल रात ओडिशा के रायगडा जिले के गुनुपुर में उनके आवास पर निधन हो गया। शांति देवी ओडिशा में एक जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि ‘शांति देवी जी को गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने दुखों को दूर करने और एक स्वस्थ और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया। उनके निधन से आहत हूं। मेरे विचार उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ है। शांति देवी ने आदिवासी लड़कियों के आगे बढऩे के लिए बहुत काम किया। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से आदिवासी लड़कियों के उत्थान के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। समाज सेवा आंदोलन के प्रमुख अग्रदूतों में से एक के रूप में, उन्हें वर्ष 2021 में देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Related Articles