मंत्री कमल रानी वरुण के निधन से दुखी हूं : राष्ट्रपति

नयी दिल्ली! राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर रविवार को शोक प्रकट किया और कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा करने की वजह से सब उनका सम्मान करते थे। तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी का कोविड-19 से लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान स्नातकोत्तर संस्थान में निधन हो गया।
कोविंद ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, श्रीमती कमल रानी वरुण के असमय निधन से दुखी हूं। जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा करने की वजह से उनका सब सम्मान करते थे। उन्होंने लोकसभा के सदस्य के रूप में भी दो बार सेवा दी। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Related Articles