लखनऊ : पूर्व मुख्‍यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार

सात अगस्त को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुलायम सिंह यादव मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किए गए थे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर है। मेदांता लखनऊ में उनका इलाज जारी है। यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन को ठीक करने में अभी कुछ वक्त लगेगा। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत ठीक हो रही है।
कोई घबराने की बात नहीं है। यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन जांच में पाया गया था। इसके लिए एंटीबायो टिक की डोज दी जा रही है। समय-समय पर जांच कर इंफेक्शन का स्तर पता किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। अभी दो दिन तक अस्पताल में और भर्ती रहेंगे।

Related Articles