सोनू सूद व चंडीगढ़ की नीति ने लॉकडाउन में 90 हजार मजदूरों को घर पहुचाया

चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान लोग भूखे और घरों तक पहुंचने की कवायद में थे। ऐसे में मैंने और सोनू सूद ने मिलकर अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत लोगों को खाना और उन्हें घर तक पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते ये अभियान इतना प्रसिद्ध हो गया कि लोग हमें खुद अपनी तकलीफ बताने लगे।” चंडीगढ़ की नीति गोयल कुछ इन्हीं शब्दों में सोनू सूद के साथ चलाए गए अपने अभियान पर बात करती हैं।

इन दिनों मुंबई में रह रही नीति ने फोन पर बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगने के एक हफ्ता पहले से ही उन्होंने भूखे लोगों के लिए मील्स तैयार करने शुरू किए। 1200 मील्स से शुरू होकर ये 45 लाख मील्स तक पहुंच गया। इसके बाद हमने जरूरतमंद लोगों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया। दरअसल, सोनू और मैंने लाला भगवान ट्रस्ट के अंतर्गत गरीबों की मदद की।नीति ने कहा कि मई की शुरुआत में वह सोनू के साथ जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही थी। उसी दौरान उन्होंने मुंबई की सड़कों से अपने गांव को जाते प्रवासी मजदूरों को देखा। नीति ने कहा कि हमने उनसे बातचीत की तो पता चला कि वो पैदल ही घर तक जा रहे हैं। ऐसे में मैंने और सोनू ने मिलकर चार दिन में लगभग 10 बसों का इंतजाम कर मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की। इस दौरान रमजान भी रहे, जिस दौरान हमने 25 हजार इफ्तार से जुड़ी मील्स लोगों को दी।

Related Articles