मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सर्किट हाउस में मंत्रियों व विधायकों से की मंत्रणा

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को चार दिवसीय प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पर वन एंव खेल मंत्री राकेश पठानिया ने उनका स्वागत किया। गगल मार्ग से धर्मशाला पहुंचने पर कचहरी अड्डा में स्‍थानीय विधायक विशाल नेहरिया की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया और पटाखे भी चलाए गए।
सर्किट हाऊस में मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा के मंत्रियों के साथ विभिन्न कार्यों को लेकर जानकारी भी हासिल की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सर्किट हाउस में बनाए गए नए हाल का लोकार्पण भी किया। कोरोना को लेकर पूरी तरह से एहतियात भी सर्किट हाउस में बरती गई। मुख्यमंत्री काफी अरसे बाद धर्मशाला पहुंचे थे, लेकिन कोरोना के चलते कोई भीड़ यहां पर नहीं दिखी। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 9.50 बजे गगल से हेलिकाॅप्टर द्वारा सपड़ी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह देहरा में सुबह 10.50 बजे पहुंचेंगे। यहां पर वह वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ छठे राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर कुल्लू की क्राफ्ट हैंडलूम विलेज प्रस्तुति देखेंगे। इसके बाद वह भाजपा की होने वाली बैठक में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा।

Related Articles