राजधानी लखनऊ में 55 नए संक्रम‍ित म‍िले, मरने वालों की संख्‍या हुई 128

पीजीआइ के रेडियोलॉजी विभाग के तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ।शहर में कोरोना का प्रकोप कायम है। कानून मंत्री समेत 336 मरीजों में वायरस की पुष्टि‍ हुई। वही 24 घंटे में नौ मरीजों की सांसें थम गईं। इसमें चार मरीज शहर के न‍िवासी हैं। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक में बुधवार को कोरोना की पुष्टि‍ हुई है। सोमवार को सि‍वि‍ल अस्पताल में ट्रूनेट टेस्ट में मंत्री की रि‍पोर्ट नि‍गेटि‍व आई थी। वहीं बुधवार को केजीएमयू में पीसीआर टेस्ट में रि‍पोर्ट पॉजि‍टि‍व आ गई है। मंत्री ने खुद काे होम आइसोलेशन में बताया। वहीं 24 घंटे में 336 नए मरीज मि‍ले हैं।

वहीं नौ मरीजों की बीमारी से मौत हो गई। इस दौरान 461 मरीजों ने बीमारी से जंग जीती। वह ठीक होकर अस्पताल से घर गए हैं।पीजीआइ के रेडियोलॉजी विभाग के तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में विभाग में हड़कंप मच गया है। इस दौरान विभाग को सैनेटाइज कराया जा रहा है। साथ ही इन तीनोंडॉक्टरों के संपर्क में लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है।इंदिरानगर बाल महिला चिकित्सालय में तैनात लैब टेक्नीशियन संक्रमण की चपेट में आ गया है। वह हाेमआइसोलेशन में हैं। उनकी ड्यूटी एंटीजेन टेस्ट और आरटी-पीसीआर के लिए सैंपल संग्रह करने में लगी थी। इस दौरान यूपी लैब टेक्नीशि‍यन एसोसि‍एशन के जि‍ला अध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा कि‍ टेक्नीशि‍यन को चार माह से अवकाश नहींं मि‍ला। लगातार डयूटी करने से उनकी तबि‍यत खराब हो रही हैं। ऐसे में सरकार तत्काल रि‍क्त पद भरे। वहीं कर्मचारि‍यों के तय अवकाश सुनि‍श्चि‍त करें।

Related Articles