प्रयागराज : नगर निगम आपके घर काे करेगा सैनिटाइज्‍ड

ऑनलाइन आवेदन करें

प्रयागराज। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर लोग घरों को भी सैनिटाइज्‍ड करवा रहे हैं। इसके मद्देनजर लोगों की सुविधा के लिए घरों में सैनिटाइजेशन कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने नई व्यवस्था की है। ऑनलाइन आवेदन करने पर घरों में सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। इसके लिए मकान के एरिया और दूरी के हिसाब से लोगों से चार्ज लिया जाएगा।कोरोना संक्रमण के तेजी से होते फैलाव के दायरे में शहर का लगभग हर मोहल्ला और गली आती जा रही है। इससे लोगों को अपने घरों में भी सैनिटाइजेशन कराने की आवश्यकता होने लगी है। इसके लिए लोगों को नगर निगम मुख्यालय और जोन कार्यालयों में चक्कर न काटना पड़े, इसलिए हाल ही में निगम प्रशासन ने घरों में सैनिटाइजेशन कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू किया है।

Related Articles