असम रायफल्स के जवानों पर हमला, तीन जवान शहीद,चार घायल

भारत-म्यांमार सीमा पर

चंदेल, एजेंसी। भारत-म्यांमार सीमा पर तलाशी अभियान में उग्रवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हमले में असम रायफल्स के 3 जवानों के शहीद होने की खबर है जबकि 4 जवानों के घायल हुए हैं। हथियारबंद पीएलए के उग्रवादियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। मणिपुर में भारतीय जवानों पर आतंकवादी हमला हुआ है। शहीद जवान 4 असम राइफल्स यूनिट के बताए जा रहे हैं। म्यांमार की सीमा से सटे मणिपुर के चंदेल जिले में स्थानीय आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमला में तीन जवान सहित चार अन्य जवान हो गए है। बताया जा रहा है कि पहले से ही हमले की योजना बना ली गई थी और इसे स्थानीय आतंकी संगठन – पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अंजाम दिया था। आतंकवादियों ने पहले एक IED विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलियां चलाईं।

Related Articles