24 घंटे में 52 हजार से ज्यादा केस

64.44 फीसद मरीज हुए ठीक

दिल्ली! भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 52123 मामले सामने आए और 775 लोगों की मौत हुई।नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 52,123 मामले सामने आ गए हैं और 775 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार लाख 46 हजार 642 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल 15 लाख 83 हजार 792 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से पांच लाख 28 हजार 242 एक्टिव केस है। 10 लाख 20 हजार 792 मरीज ठीक हो गए हैं और 34,968 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल एक करोड़ 81 लाख 90 हजार 382 सैंपल टेस्ट हुए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसद हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अभी तक कोरोना के चार लाख 651 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 46 हजार 433 एक्टिव केस है। अब तक दो लाख 39 हजार 755 मरीज ठीक हो गए हैं और 14 हजार 463 मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में कोरोना के दो लाख 34 हजार 114 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से से 57 हजार 490 एक्टिव केस है। एक लाख 72 हजार 883 मरीज ठीक हो गए हैं और 3741 मरीजों की मौत हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अभी तक कोरोना के एक लाख 33 हजार 310 मामले सामने आ गए हैं। यहां 10 हजार 770 एक्टिव केस हैं। वहीं एक लाख 18 हजार 633 मरीज ठीक हो गए हैं और 3907 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक में एक लाख 12 हजार 504 मामले सामने आ गए हैं। यहां 67 हजार 456 एक्टिव केस है। 42 हजार 901 मरीज ठीक हो गए हैं और 2147 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles