ईडी ऑफिस पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सोनिया गांधी से पूछताछ पर नाराजगी, कार्यकर्ताओं पुलिस से भिड़े

 लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी लखनऊ दफ्तर में नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ हो रही है। इसके खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। एजेंसियों के गलत इस्तेमाल को लेकर नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है।

सोनिया गांधी से पूछताछ का समन जारी हुआ था। सोनिया कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी। जून में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समय मांगा। जिसे ईडी ने मंजूर किया था। कांग्रेस पदाधिकारियों का पूरे मामले पर कहना है कि केंद्र सरकार एजेंसियों का गलत फायदा उठाते हुए पार्टी नेताओं को झूठे केस में फंसा रही है।
इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिस तरीके की सुरक्षा एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उससे लोकतंत्र खतरे में है।
इससे पहले ईडी नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी से भी पूछताछ कर चुकी है। पांच दिनों तक ईडी के अधिकारी राहुल गांधी से 10 से 12 घंटे प्रतिदिन पूछताछ करते थे। उस दौरान भी कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया था। इस बार भी कांग्रेस नेताओं ने देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles