लखनऊ शहर में कोरोना बेकाबू

दूसरे दिन रिकॉर्ड 449 मरीज मिले, 580 डिस्चार्ज; 11 की मौत

लखनऊ। शहर में कोरोना बेकाबू हो गया है। प्रतिदिन मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। लगातार दूसरे दिन मरीजों का आंकड़ा चार सौ पार कर गया। लिहाजा, गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल में बेडों का संकट खड़ा हो गया है। इंदिरानगर में वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा है। यहां 80 से अधिक मरीज व करीब दस लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, गोमती नगर, गाजीपुर, आशियाना क्षेत्र में भी वायरस हमलावर है। 70 से अधिक क्षेत्रों में रविवार को 449 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, मरीजों की अस्पताल में शिफ्टिंग अफसरों के लिए चुनौती बन गई है। लोहिया, केजीएमयू, पीजीआइ में आइसीयू के बेड फुल रहे। वहीं, आइसोलेशन वार्ड में भी शाम को भर्ती मुश्किल हो गई, जो मरीज डिस्चार्ज किए गए, दोपहर तक उन बेडों पर दूसरे मरीज भर्ती हो गए। लिहाजा, गंभीर मरीजों की भर्ती के लिए नई रणनीति भी बनानी होगी। इसके अलावा सरकारी, प्राइवेट दफ्तरों के कर्मचारियों में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन कार्यालयों में मरीजों के संपर्क में आए स्टाफ की सूची तलब की गई है। वहीं 580 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में सर्वाधिक एक्टिव केस होने का रिकॉर्ड बना हुआ है। यहां तीन हजार से अधिक सक्रिय केस

Related Articles