चीन और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जैविक युद्ध की रची साजिश : रिपोर्ट

3 साल के लिए गुप्त समझौता किया

बीजिंग/वॉशिंगटन! चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में एक लैब का दौरा किया था और वहां चल रही रिसर्च की जानकारी ली थी। खास बात ये है कि यह बायलॉजिकल लैब चीन की सेना की है।एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन और पाकिस्तान भारत के अलावा पश्चिमी देशों के खिलाफ साजिश रच रहे चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत और पश्चिमी देशों के खिलाफ बायोलॉजिकल वॉरफेयर यानी जैविक युद्ध की साजिश रच रहे हैं। दोनों देशों ने इसके लिए तीन साल की सीक्रेट डील की है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। इसमें कहा गया है कि साजिश के तहत एंथ्रेक्स जैसे खतरनाक वायरस पर काम किया जाना है। इस बारे में खुफिया जानकारी मिल चुकी है। रिपोर्ट में किए गए दावे मजबूत नजर आते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि कोरोनावायरस चीन की वुहान लैब से निकला। और अमेरिका के पास इसके सबूत मौजूद हैं। रिपोर्ट में यह दावा क्लाजोन नाम की यूनिट ने खुफिया सूत्रों के हवाले से किया है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट एंथोनी क्लान ने इस पर आर्टिकल लिखा। न्यूज एजेंसी ने इसे पब्लिश किया।इसके मुताबिक, वुहान की जिस लैब से कोरोनावायरस के निकलने का दावा अमेरिका कर रहा है, उसने पाकिस्तान के साथ मिलकर जैविक युद्ध की तैयारी की साजिश रचना शुरू कर दिया है। निशाने पर भारत के अलावा पश्चिमी देश जैसे अमेरिका हैं। इन देशों को संक्रामक बीमारियों का निशाना बनाया जाएगा। रिसर्च पर होने वाला खर्च चीन की वुहान लैब ही उठाएगी। रिपोर्ट में एक इंटेलिजेंस सोर्स के हवाले से कहा गया- एंथ्रेक्स जैसे वायरस का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाने का खतरा है। इस पर पाकिस्तान और चीन तीन साल की सीक्रेट डील कर चुके हैं। जैविक हथियार तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जरूरी मिट्टी से संबंधित टेस्ट (सॉइल सैम्पलिंग टेस्ट) किए जा चुके हैं। चीन ने पाकिस्तान के वैज्ञानिकों को इस बारे में डाटा और दूसरी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करा दी हैं।

Related Articles