अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के सभी आरोपी पूज्य : महंत नृत्य गोपाल दास

बोले- कोर्ट सभी को बरी करे

अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन की जोरदार तैयारियों के बीच महंत नृत्य गोपाल दास ने बड़ा बयान दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस का मामला अब समाप्त हो जाना चाहिए। इसके सभी आरोपी अभियुक्त पूज्य हैं, कोर्ट सभी को अब बरी कर दे। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के अभियुक्त महंत नृत्य गोपाल दास ने रामनगरी में भव्य श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच बड़ा बयान दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि अब तो अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस के सभी आरोपियों को बरी किया जाए। जिन्हेंं भी विध्वंस का आरोपी बनाया गया है, वे पूज्य हैं, श्रेष्ठ हैं। उन्हेंं बरी किया जाए। इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी अभियुक्त हैं। इन दोनों ने लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। आज यानी गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपना बयान दर्ज कराया है जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपना बयान दर्ज कराएंगे

Related Articles