Bihar Politics: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले को लेकर विपक्ष आक्रामक, तेजस्वी बोले- सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता
Bihar Politics: जमुई छेड़छाड़ मामले पर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Bihar Politics: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को गंभीर बताते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।



