B D Central Academy: बी डी सेंट्रल एकेडमी में सामान्य ज्ञान के विजेताओं को मिला सम्मान

B D Central Academy: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर बढ़ाया गया उत्साह।

B D Central Academy: खानपुर स्थित बी डी सेंट्रल एकेडमी में विद्यार्थियों के ज्ञान और प्रतिभा को परखने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को श्री श्री 1008 बाबा रामचरित दास ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में संजू बाबा, रजत गुप्ता, गौरी और रुद्र द्विवेदी शामिल रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक बबिता गुप्ता ने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश और समाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान के अध्ययन के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अभी से इस विषय की नियमित तैयारी करनी चाहिए।

प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मेवालाल यादव, शिक्षक पवन केशरी, मरुतध्वज द्विवेदी, संतोष कुमार जैसल, शिक्षिकाएं गुंजा, सरिता यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, दीपिका, अंजली, खुशबू गुप्ता, गुंजन विश्वकर्मा, वंदना शुक्ला, नेहा गुप्ता, ज्योति साहू, अर्पिता कुशवाहा और दीक्षा सेठ सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles