राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, कई घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह उस समय कोहराम मच गया जब रोडवेज की दो बसों में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह भीषण हादसा राजधानी लखनऊ के हरदोई रोड के पास हुआ। इनमे से एक बस लखनऊ से हरदोई जा रही थी और दूसरी बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी।

हादसा बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे का बताया जा रहा है। इन दोनों बसों की टक्कर इतनी तेजी हुई है कि बसों के चिथड़े उड़ गए। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 6 लोगों को अपनी जान हाथ दोनों पड़ा है और कई की हालात गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। जिसकी पुष्टि ACP एसएम कासिम आबिदी द्वारा की गई है। मृतकों में नितेश भारती, सरवाघार, हरीराम, लकी सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना और एक महिला शामिल है।

Related Articles