मुर्मू ने की माेदी से मुलाकात

नयी दिल्ली, 18 अगस्त
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से आज यह जानकारी दी गई।
श्री मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी।
केंद्रशासित प्रदेश के प्रथम उपराज्यपाल श्री मुर्मू ने छह अगस्त को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें कैग प्रमुख नियुक्त किया गया था।
देश के 14वें कैग प्रमुख श्री मुर्मू 1985 बैच के नौकरशाह हैं।

Related Articles