आत्महत्या करने वाला 3 दिन तक भूखा-प्यासा जंगली झाड़ियों के बीच फंसा रहा

अहमदाबाद! ‘जाको राखे साईयां मार सके ना कोय’ यह देखने को मिला अहमदाबाद में। यहां साबरमती नदी में एक युवक ने खुदकुशी करने के लिए छलांग लगाई। लेकिन तीन दिन बाद नदी के किनारे लगी झाड़ियों से युवक को निकाल लिया गया। युवक ने तीन दिन पहले साबरमती नदी में छलांग लगाई थी। लेकिन वह किनारे लगी जंगली झाड़ियों के बीच फंसकर रहा गया। युवक झाड़ियों के बीच तीन दिन तक भूखा-प्यासा फंसा रहा। एक मछुआरे की नजर पड़ने पर फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
झाड़ियों में फंसे व्यक्ति को देखकर लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। लोगों ने सोचा की मछुआरा मछली पकड़ने गया होगा। लोगों ने तीन दिन पहले यहीं फंसे हुए देखा था। इसी तरह कई लोग देखकर आते-जाते रहे। लेकिन, आज एक मछुआरे की नजर इस पर पड़ी तो उसे शक हुआ कि ऐसी खतरनाक जगह जाकर कोई मछली क्यों पकड़ेगा। जब उसने गौर से देखा तो त्रिलोक सिंह छटपटाता हुआ नजर आया। मछुआरे ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और इस तरह उसकी जान बचा ली गई।

Related Articles