हापुड़ की डीएम अदिति सिंह ने पिता को दी मुखाग्नि

बेटे की तरह निभाया फर्ज

हापुड़! डीएम अदिति सिंह ने पिता को दी मुखाग्नि, बेटे की तरह निभाया फर्ज हापुड़ की डीएम अदिति सिंह ने पिता को दी मुखाग्नि अदिति सिंह के पिता पूर्व आईएएस धनन्जय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश में मंडलायुक्त के अलावा केंद्र सरकार में भी कई पदों पर रहे थे हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की डीएम अदिति सिंह के पिता सेवानिवृत्त आईएएस डीपी सिंह का रविवार की सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया
हापुड़ डीएम अदिति सिंह ने पिता के निधन के बाद सोमवार शाम ब्रजघाट गंगा तट पर नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया. डीएम ने स्वयं ने भीगी आंखों से अपनी पिता को मुखाग्नि दी इस मौके पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने परंपराओं को दरकिनार करते हुए वैदिक रीति रिवाज से अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी इससे पहले उन्होंने पिंडदान भी कियाडीपी सिंह कई दिनों से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे पिता की मौत की खबर सुनते ही इकलौती पुत्री जिलाधिकारी अदिति सिंह को गहरा सदमा लगा दिल्ली के अस्पताल में निधन होने के बाद डीपी सिंह के पार्थिव शरीर को हापुड़ स्थित जिलाधिकारी आवास लाया गया. जहां शहर के राजनीतिक और प्रशासनिक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Related Articles