भाजपा का कांग्रेस पर करारा वार, कहा- सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के साथ करार पर

नईदिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को एक पीआइएल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि साल 2008 में कांग्रेस और चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के बीच साइन हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट तक हैरान है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेट राहुल गांधीको इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया सुप्रीम कोर्ट भी कांग्रेस पार्टी और चीनी सरकार के बीच हुए समझौते से हैरान है। इस एमओयू पर दस्तखत करने वाली श्रीमती सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी को सफाई देनी चाहिए। क्या इस समझौते की वजह से राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेशन मिला और बदले में चीन के लिए भारतीय बाजार को खोल दिया गया जिससे भारतीय कारोबार प्रभावित हुआ इसके बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा अध्यक्ष के ट्वीट पर कहा कि साल 2008 में सोनिया और राहुल गांधी ने बीजिंग में जाकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक एमयू पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अनुसार सभी क्षेत्रीय और अंतर्रराष्ट्रीय विषयों में आदान-प्रदान किए जाएंगे। आज खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक टिप्पणी करते हुए कहा है कि ये जानकर आश्चर्य हो रहा है कि क्या कोई पॉलिटिकल पार्टी किसी दूसरे देश के साथ कोई करार या एमयू कर सकती है।

Related Articles