सीएम केजरीवाल ने जारी की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नयी पॉलिसी

सरकार नए वाहनों की खरीद पर देगी सब्सिडी

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाई गई पॉलिसी को अधिसूचित कर दिया है। इस दौरान दिल्ली सरकार के मुखिया सीएम केजरीवाल ने कई अहम एलान भी किए, जिससे ई-वाहनों की खरीद को बढ़ावा मिले।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को अधिसूचित करने के बाबत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पॉलिसी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और प्रदूषण को कम करेगी।इस बाबत और जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पॉलिसी तीन साल के लिए बनाई गई है। इसके बाद इसकी समीक्षा होगी। इस पॉलिसी से 2024 तक 25 फीसद तक नए इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकरण कराए जाने का लक्ष्य है। इस पॉलिसी से नए-नए रोजगार भी पैदा होंगे। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर यह भी कहा कि इस नीति का मकसद दिल्ली को देश की इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी बनाना है। प्रेसवार्ता के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल यह जानकारी भी दी कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाई गई पॉलिसी में सरकार नए वाहनों की खरीद पर सब्सिडी भी देगी। इसके तहत दो पहिया वाहन पर 30 हजार और कार पर डेढ़ लाख रुपये तक सब्सिटी दी जाएगी। इसी के साथ ई रिक्शा आदि पर 30 हजार की सब्सिडी मिलेगी।

Related Articles