पूर्व सांसद अतीक अहमद और बच्चा पासी के गुर्गों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त होंगे

घरवालों रिश्तेदारों आदि के नाम शस्त्र लाइसेंस लिया है

प्रयागराज। पूर्व सांसद अतीक अहमद और शातिर बदमाश बच्चा पासी के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। पुलिस की सूची में करीब 57 गुर्गें हैं। यह अपने घरवालों के साथ ही कई करीबियों को भी शस्त्र लाइसेंस दिलवाए हैं। अब इनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
कुछ के बारे में पुलिस को जानकारी भी मिली है, जिसके आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। इन सभी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। पूर्व सांसद अतीक अहमद के अधिकांश गुर्गे धूमनगंज और करेली क्षेत्र में रहते हैं। कुछ कौशांबी में भी हैं। इनमें से कई लोगों के बारे में पुलिस पहले ही पता लगा चुकी है। वहीं बहुत से ऐसे भी गुर्गे थे जिनके नाम बाद में सामने आए। इधर, कुछ दिनों पहले बकायदा इनकी सूची बनाई गई। इसमें 35 नाम सामने आए। इन सभी ने अपने घरवालों, रिश्तेदारों के साथ ही करीबियों के नाम शस्त्र लाइसेंस लिया था। हैरानी की यहां बात यह है कि अपनी धाक जमाने के लिए शस्त्रों का इस्तेमाल यह खुद करते हैं। इसी तरह शातिर बदमाश बच्चा पासी के गैंग के 22 गुर्गों को चिह्नित किया गया है। इन्होंने भी कुछ ऐसा ही किया है। अब पुलिस इन सभी के शस्त्रों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

Related Articles