Himachal Pradesh News -हिमाचल प्रदेश में आज से दौड़ेगी “वंदे भारत बस”, पालमपुर से कांगड़ा होते हुए अंब तक जाएगी

Himachal Pradesh News -हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन “वंदे भारत बस” सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह आज आयोजित किया जाएगा । हिमाचल प्रदेश की पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा व कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है, जिसका उदेश्य वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। ये बस पालमपुर से सुबह आठ बजे चलेगी और 11:30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा व पालमपुर आएगी। वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी। इसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे|

Himachal Pradesh News -also read-Shimla-हिमाचल में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Related Articles