इस खूबसूरत हसीना के प्यार में मोनिका बेदी को भी भुला बैठा अबू सलेम! ट्रेन से शुरू हुई लव स्टोरी निकाह पर हुई खत्म!

माफिया डॉन अबू सलेम और मोनिका बेदी के प्यार के किस्से तो किसी से छुपे नहीं है। एक जमाने में सालों तक दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। बॉलीवुड की ब्यूटीफुल हीरोइन मोनिका बेदी की खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड डॉन इस कदर फिदा हो गया था कि उसने मोनिका के लिए अपने परिवार को ही छोड़ दिया था। सालों तक दोनों साथ में रहे, लेकिन फिर जब अबू सलेम गिरफ्तार हुआ तो बॉलीवुड की इस सेंसेशन ने अपनी अलग रहा पकड़ ली और फिर अबू सलेम की जिंदगी में दस्तक दी एक नई लड़की ने।

मोनिका के बाद अबू सलेम की जिंदगी में आई नई लड़की
सैयद बहार कौसर ये वो लड़की है जिसका नाम साल 2014 में अचानक सामने आया। मिड डे नाम के एक अखबार ने अबू सलेम और इस लड़की तस्वीरें छापी। ये तस्वीरें ट्रेन के अंदर की थी। अबू सलेम और लड़की साथ में खाना खा रहे थे। अखबार ने बताया कि अबू सलेम ने सैयद बहार कौसर नाम की इस लड़की से चलती ट्रेन में निकाह कर लिया है और ये तस्वीरें निकाह के दिन की ही हैं।

इस खबर के कुछ महीनों बाद साल 2015 में कौसर ने अदालत में एक याचिका दायर की। जिसमें उसने अबू सलेम से शादी करने की मांग की। कौसर ने कहा कि अखबार में दोनों के निकाह की खबर छपने से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है और अब उसके पास अबू सलेम से सबके सामने निकाह करने के अलावा और कोई रास्ता बाकी नहीं है। इस खबर के बाद खुद अबू सलेम ने भी माना कि उन दोनों को शादी करनी चाहिए ताकि कौसर एक इज्जतदार लड़की की तरह जिंदगी बिता सके।

अब सलेम ने बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने का किया था वादा
खबर सामने आई कि अबू सलेम और कौसर बहार की मुलाकात जेल में हुई थी। कौसर एक अभिनेत्री बनना चाहती थी और जेल में अबू ने उसे बॉलीवुड में ब्रेक दिलवाने का वादा किया था। कौसर वैसे पेशे से वकील है। जब भी अबू सलेम की कोर्ट में पेशी होती कौसर हमेशा अदालत में मौजूद रहती। यहां तक कि ये भी खबरें थी कि वो उसी ट्रेन से जाती थी जिससे अबू सलेम को ले जाया जाता। बेशक ये प्यार तब शुरू हुआ जब अबू सलेम जेल में था, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता निकाह तक जरूर पहुंचा। वैसे तो मोनिका बेदी और अबू सलेम को लेकर भी खबरे सामने आईं थी कि दोनों ने पुर्तगाल में शादी की थी, हालांकि इस बात की पुष्टि कभी नहीं हुई।

लंबे समय तक मोनिका बेदी के साथ था अबू सलेम का रिश्ता
अबू सलेम 1993 मुंबई धमाकों के आरोप में सजा काट रहा है। उसे पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया था। तब पुर्तगाल में वो बॉलीवुड हीरोइन मोनिका बेदी के साथ रह रहा था और लिस्बन के होटल के एक कमरे से दोनों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में अबू सलेम को भारत लाया गया। मोनिका बेदी कुछ समय सजा काटने के बाद रिहा हो गई, लेकिन अबू सलेम अभी भी जेल में ही बंद है।

मोनिका बेदी के लिए पहली पत्नी को दिया था तलाक
मोनिका बेदी और अबू सलेम की लव स्टोरी काफी फेमस रही। जब मोनिका अबू की जिंदगी में आई तो वो पहले से ही शादीशुदा था। अबू की पत्नी समीरा मुंबई में रहती थी और इनका एक बेटा भी था, लेकिन बॉलीवुड की इस हॉट हीरोइन ने अबू सलेम के दिल में ऐसी जगह बनाई कि उसने समीरा को तलाक दे दिया। मुंबई हमलों के बाद अबू सलेम दुबई शिफ्ट हो चुका था और वहीं वो मोनिका बेदी से एक कार प्रदर्शनी के दौरान मिला था। इसके बाद अक्सर दोनों का मिलना-जुलना होने लगा। मोनिका अबू सलेम से खासतौर पर मिलने के लिए ही दुबई जाती थी और दोनों खुलकर एक दूसरे से मिलते थे। लेकिन फिर साल 2002 के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। अब अबू की जिंदगी में सिर्फ कौसर ही है। मोनिका ने खुद ही अपनी राह अलग कल ली जबकि समीरा को ये डॉन पहले ही तलाक दे चुका था।

Related Articles