लखनऊ : विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के मकान की कुर्की की तैयारी

पुलिस ने कोर्ट में प्रपत्र दाखिल किया

लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम की हमला बोलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे के बाद अब उसके मददगार तथा उसके गैंग में शामिल रहे लोगों की पुलिस का शिकंजा कस गया है। विकास दुबे के दुर्दांत कृत्य के बाद ही लखनऊ से तीन जुलाई को फरार उसके भाई के मकान की कुर्की की भी तैयारी है। उसके भाई दीप प्रकाश पर पुलिस ने 25 हजार रुपया का ईनाम रखा है।लखनऊ में विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के कृष्णानगर में चंद्रलोक कॉलोनी के मकान की कुर्की की तैयारी है। इस मकान में दीप प्रकाश की पत्नी, उनके बच्चे तथा विकास दुबे की मां भी रहती है। पुलिस ने कोर्ट में प्रपत्र दाखिल किया। एएसपी कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक दीप प्रकाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपित की तलाश की जा रही है। इसके बाद भी अभी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। अब आरोपित के मकान की कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। नोटिस तामिला कराकर उसके घर पर चस्पा किया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Related Articles