दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 को आएगा परिणाम

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई। सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी
6 नवंबर तक पूरा होगा मतदाता सूची तैयार करने का काम
मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान केंद्रों की सूची पर 31 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज की गई है। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों को सभी वार्डों के मतदान केंद्रों की अंतिम सूची चार नवंबर को आयोग को सौंपने का निर्देश दिया गया था, जो पूरा हो रहा है। छह नवंबर को सभी नए वार्डों की मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में नगर निगम चुनाव की घोषणा शुक्रवार की गई।

Related Articles