यूपी में 85 हजार लड़कियां साइबर बुलिंग की शिकार

UP से 6 महीने में 1.89 लाख लड़कियों की शिकायतें पहुंची

लखनऊ। UP वीमेन पॉवर लाइन यानी 1090 के रडार पर साइको शोहदे हैं। मतलब वो लड़के, जो लगातार लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। इस स्टडी में UP से 6 महीने में 1.89 लाख लड़कियों की शिकायतें पहुंची। ये आंकड़ा 1 जनवरी से 30 जून 2022 तक का है। अकेले साइबर बुलिंग की 85 हजार लड़कियां शिकार हुई हैं।
इसका मतलब ये हुआ, पुलिस की ट्रेसिंग में ऐसे लड़के मिले जो इंटरनेट पर पहचान बदलकर लड़कियों को अश्लील मैसेज और फोटो-वीडियो भेजते हैं। 2021 में 16 गिरफ्त में आ चुके हैं, बाकी की तलाश जारी है। वीमन पॉवर लाइन का दावा है कि 95% लड़कियों को परेशान करने वालों को सबक सिखाया गया।
जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक 2.13 लाख मामले पहुंचे हैं। इसमें फोन बुलिंग बढ़ी है। इसका मतलब फोन पर लड़कियों को परेशान किया जा रहा है। इस साल 85 हजार 331 शिकायतें पहुंची, जबकि पिछले साल 36 हजार 262 शिकायतें दर्ज हुई थी।
घरेलू हिंसा कैटेगरी में 1090 टीम को 3490 शिकायतें मिली हैं। ये आंकड़ा जनवरी से जून तक का है। पुलिस का दावा है कि इनका निपटारा भी हो चुका है। जो मामले काउंसलिंग में सॉल्व नहीं हुए, उनमें एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Related Articles