कांग्रेस ने राफेल का भारत आने पर किया स्वागत

साधा निशाना, कहा- कीमत 526 करोड़ के बजाय 1670 करोड़ क्यों?

नई दिल्ली,एजेंसी। बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के भारत आने काकांग्रेस ने स्वागत किया और साथ ही यह भी कहा कि हर देशभक्त को यह पूछना चाहिए कि 526 करोड़ रुपये का विमान 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘राफेल का भारत में स्वागत ! वायुसेना के जाबांज लड़ाकों को बधाई।उन्होंने कहा, आज हर देशभक्त यह जरूर पूछे कि 526 करोड़ रुपये का एक राफेल अब 1670 करोड़ रुपये में क्यों ? 126 राफेल की बजाए 36 राफेल ही क्यों? मेक इन इंडिया के बजाय मेक इन फ्रांस क्यों? 5 साल की देरी क्यों?बता दें कि रूस से सुखोई विमानों की खरीद के करीब 23 साल बाद, नए और अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों का बेड़ा फ्रांस से आज यहां, देश के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अंबाला एयर बेस पर पहुंच गया। इन विमानों के वायुसेना में शामिल होने के बाद देश को आस-पड़ोस के प्रतिद्वंद्वियों की हवाई युद्धक क्षमता पर बढ़त हासिल हो जाएगी।

Related Articles