राजस्थान के पत्थर से राम मंदिर होगा निर्माण

5 हजार साल तक है इसकी उम्र

जयपुर,,एजेंसी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को भूमि पूजन होगा। राम मंदिर के भूमि पूजन से राजस्थान के भरतपुर जिले के बंशीपहाड़पुर और सिरोही के पिंडवाड़ा में पत्थर तराशी का काम करने वाले मजदूर पिछले तीन दिन से जश्न मना रहे हैं। मजूदर खुश हैं कि उनकी मेहनत सफल हो गया, भगवना राम ने उनकी सुन ली। दरअसल, राम मंदिर निर्माण के लिए करीब 4 लाख घन फीट पत्थर का इस्तेमाल होगा। इसमें से करीब 2.75 लाख घन फीट पत्थर भरतपुर के बंशी पहाड़पुर का सैंड स्टोन होगा और करीब 1.25 लाख घन फीट पत्थर सिरोही जिले के पिंडवाड़ा का उपयोग में लिया जाएगा। अब तक करीब डेढ़ लाख घनफीट पत्थर अयोध्या भेजा जा चुका है। विहिप के प्रांत प्रचारक चंद्रप्रकाश का कहना है कि बंशी पहाड़पुर में पत्थर तराशी का काम साल,2006 से चल रहा है। यहां के व्यापारी आस्था के कारण कम दाम में पत्थर उपलब्ध करा रहे हैं। बंशी पहाड़पुर में सैंड स्टोन के खनन एवं तराशी का काम करने वाले मजदूरों एवं व्यापारियों का कहना है कि कई सालों तक हमने प्रार्थना की, तब भगवान राम ने हमारी सुनी, इसलिए यहां खुशी का माहौल है। इनका कहना है कि बंशी पहाड़पुर के सैंड स्टोन की विशेषयता यह है कि इसकी उम्र 5 हजार साल होती है। पानी डालने पर यह चमकता है। देश की कई प्राचीन इमारतों में यहीं का पत्थर लगा हुआ है।

Related Articles