यूपी में रक्षाबंधन पर्व पर एक से चलेंगी व‍िशेष बसें

मुफ्त सेवा पर चल रहा व‍िचार

लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन राजधानी समेत प्रदेश में एक अगस्त से छह अगस्त तक रक्षाबंधन विशेष बसें चलाएगा। इस दौरान कुल 9200 बसों का संचालन होगा। इनमें से 3200 के करीब अतिरिक्त सेवाओं का संचालन होगा। त्यौहार को देखते हुए प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है। बस बड़े के संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यात्रियों के बढ़ने की दशा में रोकी गई रिजर्व बसों को लगाया जाएगा। अभी रक्षाबंधन के दिन मुफ्त सेवा पर शासन का फैसला नहीं आया है।

Related Articles