विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन एवं अथर्व इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय शोध संस्थान के तत्वधान में जनपद उन्नाव, उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को शिक्षक सम्मान से सम्मानित करने के प्रस्ताव को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव वी. बी. पाण्डेय , सचिव नीमा पंत,प्रदेश उपाध्यक्ष रत्ना पांडे, प्रदेश अध्यक्ष शशि पांडे, उन्नाव जिला अध्यक्ष मीनू तिवारी, उपाध्यक्ष संजोली पाठक,अमर वर्मा की अध्यक्षता में पारित किया गया है।संस्था द्वारा दिनांक 29/3/22 को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया! जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश,उन्नाव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों के उत्साहवर्धन हेतु शिक्षक सम्मान एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला स्वावलंबन है। संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने कहा कि किसी भी देश का विकास उस देश की महिलाओं एवं बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर निर्भर होता है। वहां का विकास वहाँ निवास कर रही महिलाओं एवं बच्चों की स्थिति ही स्पष्ट करती है क्योंकि जहां एक देश का बच्चा देश के भविष्य का आधार होता है वहीं पर स्त्री भी उस बच्चे की प्रथम शिक्षिका,पोषिका एवं मार्गदर्शिका होती है, लेकिन वर्तमान समय में तमाम प्रयासों के बावजूद देश में महिलाओं और बच्चों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। वर्तमान समय में तमाम अंतर्राष्ट्रीय संगठन जो आज भी अशिक्षा, निर्धनता और गरीबी के कारक को खोजने एवं उसके समाधान के लिए सक्रिय हैं। बावजूद उसके महिलाओं के स्वास्थ्य एवं बच्चों की शिक्षा का आंकड़ा अभी भी संतोषजनक नहीं है।किसी भी देश में परिवर्तन या क्रांति में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आया है। अतः इसी श्रेणी में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन पिछले 4 वर्षों से समर्पित है। समाज की तमाम महिलाओं बेटियों एवं बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विकास हेतु।जिसके अंतर्गत मिशन-महिला एवं बाल सुरक्षा कवच द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों हेतु साईं पाठशाला नाम की निशुल्क शिक्षा का संचालन भी किया जाता है तथा मिशन कैंसर फ्री इंडिया के माध्यम से महिलाओं व युवा बेटियों के स्वास्थ्य पर जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए स्वस्थ भारत समृद्ध भारत का निर्माण किया जाता है! समाज के अछ पटल पर महान विदूषी महिलाओं ने अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है। जिनमें गार्गी, अपाला, सावित्रीबाई फूले, घोषा। इंद्राणी, देवयानी आदि प्रमुख महिलाएं रहे हैं। जिन्होंने भारतीय संस्कृति में नारी को सदा ऊंचा स्थान दिलाया है। क्योंकि स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो महिलाओं द्वारा महिलाओं के विकास एवं उनके उत्थान हेतु संचालित की जाती है अतः संस्था का सदैव प्रयास रहता है कि समाज में प्रतिभाशाली महिलाओं को मंच प्रदान किया जाए जिससे उनके अंदर की छुपी हुई प्रतिभा का संचार और भी देवता से हो सके तथा समाज में उनकी विशेषताओं को प्रदर्शित करते हुए एक नया आयाम प्रदान किया जा सके।

Related Articles