राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए : अशोक गहलोत

नई दिल्ली । राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। पिछले तीन दशकों से गांधी परिवार से कोई भी पीएम या मंत्री नहीं बना। यह समझना महत्वपूर्ण है कि गांधी परिवार कांग्रेस की एकता के लिए महत्वपूर्ण है। गहलोत ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है, एक समय भाजपा ने 542 में से केवल दो सीटें जीती थी। लोग गुमराह हो रहे हैं, क्योंकि ये (भाजपा) धर्म की राजनीति करती हैं, आज नहीं तो कल ये बात देश वासियों को जरूर समझ आएगा। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया। अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा रास्ता तो एकता, अखंडता का है और एक रास्ता इनका (भाजपा) है धर्म और ध्रुवीकरण का। पीएम और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं। ये आग लगाना काफी आसान काम होता है, लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए, पार्टी एकजुट रहेगी। अशोक गहलोत ने कहा कि ध्रुवीकरण की राजनीति आसान है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी के रूप में प्रचारित किया। हमारा तरीका देश की अखंडता और एकता को बनाए रखना है। चुनाव के दौरान धर्म सबसे आगे आता है, जबकि महंगाई और नौकरियों के मुद्दे भाजपा के लिए पिछड़ जाते हैं। राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के मुताबिक, 2017 में कांग्रेस एकजुट हुई और हम जीत गए। चन्नी के सीएम बनने के बाद माहौल भी अनुकूल था, लेकिन यह हमारी गलती थी कि आंतरिक संघर्ष के कारण हम पंजाब में विधानसभा चुनाव हार गए। गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनाव में हार से कांग्रेस के गहराए संकट और संगठन में बदलाव की दोबारा उठी आवाज के बीच सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें हार की समीक्षा करने के साथ मौजूदा संकट से उबरने के उपायों पर चर्चा हुई। कांग्रेस के सिकुड़ते आधार से बेचैन पार्टी के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी 23 इस बैठक में नेतृत्व की कमजोरियों को लेकर उसे घेरा।

Related Articles