असम: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ किया दान

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है और साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है। प्रियंका ने आगे लिखा, ‘मैं कुछ संगठनों की डिटेल्स शेयर कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी दान दिया है। आइए हम उनको सपोर्ट करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें। प्रियंका ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें मिस इंडिया का ताज पहनाया जाता है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने मिस इंडिया बनने का फुटेज देखते हुए नजर आ रही थीं। उन्होंने बताया कि यह सबकुछ 2000 में हुए फेमिना मिस इंडिया पैजेंट के साथ शुरू हुआ था। फुटेज देखते हुए वह कहती हैं, ”ये मैंने क्या पहना है? मेरे सिर पर ये कांटों सा डिजाइन वाला ताज क्या है? क्या मैं खुद को यीशु समझ रही थी। डियो में प्रियंका चोपड़ा अपने मिस इंडिया बनने का फुटेज देखते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यह सबकुछ 2000 में हुए फेमिना मिस इंडिया पैजेंट के साथ शुरू हुआ था। फुटेज देखते हुए वह कहती हैं, ”ये मैंने क्या पहना है? मेरे सिर पर ये कांटों सा डिजाइन वाला ताज क्या है? क्या मैं खुद को यीशु समझ रही थी।प्रियंका ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था क‍ि मैं जीत जाऊंगी। मेरे लिए ट्रेन का ट‍िकट बुक हो चुका था और मुझे वापस जाकर बोर्ड परीक्षा देनी थी और मेरे सिर पर ताज था। जिंदगी भी अजीब है। 20 साल बीत चुके हैं और मैंने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रियंका अपना पुराना फोटोशूट देखकर हंसती हैं और बताती हैं कि उस वक्त मैं 16 साल की थी। मुझे यह भी पता नहीं था कि कैमरे के सामने पोज कैसे देते हैं।

Related Articles