Technology News: लोकेशन से SOS तक, JioShield रखेगा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर नजर
JioShield में Location Tracking, SOS Alert, Screen Time और App Control जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सालाना कीमत ₹1,000 है।
Technology News: बच्चे घर से बाहर हों या ऑनलाइन दुनिया में समय बिता रहे हों, उनकी लोकेशन से लेकर जरूरत के वक्त SOS अलर्ट तक अब एक ही जगह मिल सकेगा। जियो ने JioShield लॉन्च किया है, जिसमें बच्चों की ऑफलाइन और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
JioShield के जरिए माता-पिता बच्चे की लोकेशन देख सकेंगे और जरूरी सेफ्टी अलर्ट पा सकेंगे। फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिलेगा। बच्चों के मामले में यह तय किया जा सकेगा कि वे किन ऐप्स का इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर कितना समय बिताएं। कॉन्टैक्ट व्हाइटलिस्टिंग के जरिए माता-पिता यह भी तय कर सकेंगे कि बच्चे को किन स्वीकृत कॉन्टैक्ट्स से कॉल मिल सकती है। यानी उनके ऑनलाइन इस्तेमाल पर भी नजर और कंट्रोल रखा जा सकेगा।
इसे मोबाइल में सेट करना भी आसान रखा गया है। माता-पिता के फोन में JioThings और बच्चे के फोन में JioShield ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों ऐप जुड़ने के बाद माता-पिता अपने फोन से बच्चे की लोकेशन, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट जैसी सुविधाएं मैनेज कर सकेंगे। JioShield बच्चे के फोन में Android 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करेगा और इसके लिए एक्टिव जियो नंबर जरूरी है। माता-पिता के लिए JioThings फिलहाल Android पर उपलब्ध है, जबकि iOS पर इसे 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा।
JioShield की सालाना कीमत ₹1,000 है, यानी महीने के हिसाब से औसतन करीब ₹83। इसके लिए ₹1,000 का एकमुश्त भुगतान करना होगा। जियो के JioShield Program में ग्राहकों को एक साल का JioShield सब्सक्रिप्शन, एक साल का Canva Pro और कुल ₹1,000 के जियो रिचार्ज वाउचर मिलते हैं। Canva Pro की कीमत कंपनी ने ₹4,000 बताई है।
UPSC Prelims 2026: UPSC Prelims 2026 की Answer Key पर बवाल, 27 प्रश्नों को लेकर CAT पहुंचा मामला
₹1,000 के रिचार्ज वाउचर 10 हिस्सों में ₹100-₹100 के होंगे और इन्हें ₹399 या उससे ज्यादा के Unlimited 5G प्लान के जियो प्रीपेड रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस तरह वाउचर की पूरी राशि का इस्तेमाल करने पर JioShield Program की ₹1,000 फीस के बराबर रिचार्ज लाभ मिल जाता है।



