कुशीनगर: सिद्धपीठ बगही धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

खड्डा, कुशीनगर। नेवुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिद्ध पीठ बगही धाम परिसर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) कुशीनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को सर्वसमाज के लिए ऐसे कार्य करने की जरूरत है कि सर्वसमाज उसका मिशाल पेश करें।

उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज अन्य समाज के सहयोग के साथ ही अपने समाज में पिछड़े लोगों को मदद के लिए हाथ आगे बढ़ावें तभी जाकर भला हो सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं०महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पुरे जनपद में संगठन का विस्तार कर संगठन के उद्देश्य से समाज को लाभान्वित करने की मुहिम जारी है।

उन्होंने बताया कि सर्वसमाज के हित के साथ ब्राह्मण समाज में शोषित, पीड़ित, वंचित का हित सर्वोपरि रहेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक पं०विजय पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं होता ब्राम्हणों ने राष्ट्र व समाज के लिए सदियों से बलिदान देता आ रहा है कभी दक्षिची के रूप में धर्म के रक्षा के लिए अपने शरीर की हड्डियां भी देने में संकोच नहीं किया।

जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि बदलते परिवेश में भी ब्राह्मण समाज संद्भावना का पोशक है पंरतु गलत राजनैतिक नीतियों के चलते उपेक्षित होते हुए भी सर्वसमाज के बारे में सोचता है।

इस दौरान पं. डा. उमेश चौबे, पं० आदित्य मिश्र,पं०मनीष पाण्ड़ेय, महेन्द्र दुबे,अखिलेश तिवारी, पं. चंदन दुबे, अनुराग पाण्डेय, गुड़िया मिश्रा, पं०अभिषेक पाण्डेय,पं०अवधेश तिवारी,पं०रत्नेश मणि त्रिपाठी,पं०संतोष मणि त्रिपाठी,पं०रामानुज मिश्र, पं. धनेष तिवारी,पं. बियशील तिवारी, पं. योगेन्द्र तिवारी, पं०पिन्टू मिश्र,पं० हरिओम तिवारी,हरेन्द्र मिश्र, पं. शिवम मिश्र,आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंहथ विश्वम्भर दास, संचालन रवि तिवारी ने किया।

Related Articles