Yogi Adityanath: ‘देश में एक छोटे मियां, एक बड़े मियां’: कानपुर में राहुल-अखिलेश पर CM योगी का तीखा हमला

Yogi Adityanath: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला; 411 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात।

Yogi Adityanath:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सोमवार (26 अक्टूबर 2026) को कानपुर के ऐतिहासिक क्षेत्र बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजा और 411 करोड़ की सौगात

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना की और रामायण पाठ में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए बिल्हौर और बिठूर क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए।

‘बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं विपक्ष के नेता’

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:

“देश के अंदर दो मियां हैं—एक ‘छोटे मियां’ और एक ‘बड़े मियां’। ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं और दलितों, वंचितों, गरीबों, अन्नदाता किसानों एवं युवाओं का अपमान करते हैं। घुसपैठियों को राशन कार्ड और सरकारी सुविधाएं दिलाकर गरीबों के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।”

CAA विरोध और दंगों के दौर की दिलाई याद

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव और कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर वे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन शरणार्थियों को नागरिकता देने वाले सीएए (CAA) का विरोध क्यों करते हैं?

सपा के पूर्व शासनकाल पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा का मतलब ही ‘दंगा, भ्रष्टाचार और परिवारवाद’ है। उन्होंने मुजफ्फरनगर, कोसी कलां और मथुरा के जवाहर बाग कांड की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में आम जनता तो दूर, पुलिस अफसर (मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव) भी सुरक्षित नहीं थे। उन्होंने कानपुर के महान पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी और पूर्व विधायक राहुल बच्चा सोनकर के पिता की हत्या के दौर का भी उल्लेख किया।

बिठूर की ऐतिहासिक और पौराणिक महत्ता

सीएम योगी ने बिठूर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरती का वंदन करते हुए कहा कि यह भूमि महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली, रामायण की रचना भूमि और माता सीता की शरणस्थली रही है। यही लव-कुश का बाल्यकाल बीता और इसी धरती से नाना साहब पेशवा व तात्या टोपे जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गौरवशाली इतिहास जुड़ा है।

Related Articles