Apple AI: Apple का AI अब iPhone से आगे, Siri AI के साथ Smart Home पर बड़ा दांव

Apple AI: Apple 9 सितंबर को होने वाले अपने “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ नए iPhone ही नहीं, बल्कि AI आधारित स्मार्ट होम तकनीक पर भी बड़ा फोकस कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Siri AI को अपने पूरे इकोसिस्टम का अहम हिस्सा बनाने की तैयारी में है।

चर्चा है कि Apple नए HomePod Mini और Apple TV 4K को अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ लॉन्च कर सकता है। नए HomePod Mini में बेहतर चिप, उन्नत ऑडियो क्वालिटी और Siri AI सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं Apple TV 4K को भी नई प्रोसेसिंग क्षमता और AI फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा Apple एक नए Smart Home Hub पर भी काम कर रहा है। यह डिवाइस घर के अलग-अलग स्मार्ट उपकरणों को एक ही प्लेटफॉर्म से नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7 इंच का डिस्प्ले, वीडियो कॉलिंग, स्मार्ट कंट्रोल और AI आधारित पर्सनलाइज्ड अनुभव मिल सकता है।

Apple का लक्ष्य Siri AI को केवल वॉयस असिस्टेंट तक सीमित रखना नहीं है। कंपनी इसे पूरे स्मार्ट होम इकोसिस्टम का केंद्र बनाना चाहती है। भविष्य में स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट डोरबेल और एडवांस्ड होम डिस्प्ले जैसे उत्पाद भी इस रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं।

अगर ये योजनाएं सफल रहीं तो Apple का AI अनुभव iPhone से निकलकर पूरे घर तक पहुंच सकता है।

written by Siddhi Srivastava

Related Articles