Rahul Gandhi: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, सुल्तानपुर कोर्ट ने मानहानि केस में किया बरी

Rahul Gandhi: लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय 89.5 माइलस्टोन पर हादसा; एक्सीडेंट के बाद कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी को मिली बड़ी कानूनी राहत।

Rahul Gandhi: अचानक ब्रेक लगने के कारण काफिले में पीछे चल रही चार गाड़ियां और साथ चल रही एंबुलेंस तेज रफ्तार होने की वजह से एक-दूसरे से पीछे से भिड़ गईं। गाड़ियों की जोरदार टक्कर के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी की वाहन इस सीधी टक्कर की चपेट में आने से बच गई और वे पूरी तरह सुरक्षित रहे। हालांकि, दुर्घटना में साथ चल रही अन्य गाड़ियों में सवार कुछ सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और खरोंचें लगीं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक सहायता दी गई।

सुल्तानपुर सीमा में ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी से भव्य स्वागत

हादसे के तुरंत बाद राहुल गांधी का काफिला अपनी मंजिल सुल्तानपुर की ओर बढ़ा। एक्सप्रेसवे पर हुए एक्सीडेंट की खबर के बीच जैसे ही राहुल गांधी के पूरी तरह सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। सुल्तानपुर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों और कांग्रेस नेताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट से मिली बड़ी जीत

राहुल गांधी सुल्तानपुर स्थित विशेष MP/MLA अदालत में वर्ष 2018 के एक बहुचर्चित मानहानि मामले में व्यक्तिगत पेशी के लिए जा रहे थे। यह मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी को लेकर दर्ज कराया गया था।

अदालत में पहुंचे राहुल गांधी की उपस्थिति के बीच विशेष न्यायाधीश ने इस मामले पर दोनों पक्षों की अंतिम बहस और दलीलों पर विचार करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया। स्पेशल MP/MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को इस 2018 के आपराधिक मानहानि केस से पूरी तरह बरी (Acqui

Related Articles