September Travel: सितंबर का महीना यात्रा प्रेमियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होता। मानसून के बाद प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में नजर आती है। पहाड़ हरियाली से ढक जाते हैं, झरने पूरे वेग से बहते हैं और मौसम भी बेहद सुहावना हो जाता है। ऐसे में घूमने का शौक रखने वालों के लिए यह समय सबसे बेहतर माना जाता है।
कर्नाटक का कूर्ग और चिकमगलूर अपनी कॉफी बागानों, पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं केरल का मुन्नार चाय के बागानों और बादलों से घिरी वादियों के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है। उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स सितंबर में रंग-बिरंगे फूलों से सजी दिखाई देती है।
अगर आपको झीलों और शाही विरासत का आनंद लेना है तो राजस्थान का उदयपुर बेहतरीन विकल्प है। वहीं कश्मीर का श्रीनगर डल झील, शिकारा और खूबसूरत पहाड़ों के कारण इस मौसम में और भी आकर्षक लगने लगता है। इसके अलावा उत्तराखंड का लैंसडाउन शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है।
सितंबर में इन जगहों की यात्रा आपको प्रकृति के करीब ले जाएगी और आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी। हालांकि यात्रा से पहले मौसम और स्थानीय प्रशासन की सलाह जरूर जांच लें।
written by Siddhi Srivastava