अयोध्या: राम काज कीने बिन मोहि कहां विश्राम: पीएम नरेंद्र मोदी

राम जन्मभूमि आज मुक्त हुई है ,आज पूरा भारत राममय है, हर मन दिपमय है


अयोध्या,एजेंसी। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर का भूमिपूजन किया। पीएम मोदी ने 12 बजकर 40 मिनट 08 सेकेंड पर मंदिर की आधारशिला रखी। भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न होने पर प्रधानमंत्री ने अयोध्या की माटी को अपने माथे पर लगाया और प्रणाम किया।
इस दौरान पीएम मोदी के साथ आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे। सियावर राम चंद्र की जय के साथ पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सदियों से चल रहे टूटने और उठने के क्रम से राम जन्मभूमि आज मुक्त हुई है।पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। कोई काम करना हो, तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सबको आज 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से नमन करता हूं।पीएम मोदी ने कहा कि मेरा यहां आना बड़ा स्वाभाविक भी था क्योंकि राम काज कीने बिनमोहि कहां विश्राम। भारत आज भगवान भास्कर के सामने सरयू किनारे एक नया अध्याय रच रहा है। आज श्रीराम का यह जयघोष सिर्फ सिया-राम की धरती में ही नहीं सुनाई दे रहा, इसकी गूंज पूरे विश्व में है। सभी देशवासियों को, विश्व में फैले करोड़ों राम भक्तों को आज के इस सुअवसर पर कोटि-कोटि बधाई। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। राम जन्म भूमि के पवित्र आंदोलन से जुड़ा हर व्यक्ति जो जहां है इस आयोजन को देख रहा है वह भाव विभोर है सभी को आशीर्वाद दे रहा है साथियों राम हमारे मन में गड़े हुए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम को साष्टांग प्रणाम किया और पूजा अर्चना की। रामलला विराजमान से चंद कदमों की दूरी पर प्रधानमंत्री ने पारिजात पौधे का रोपण किया। पौधारोपण के बाद प्रधानमंत्री पूजा स्थली के लिए रवाना हो गए। यहां पर पूजा के दौरान 9 शिलाओं का अनुष्ठान किया गया, इसके अलावा भगवान राम की कुलदेवी काली माता की भी पूजी की गई। इसके लिए दो हजार से अधिक स्थानों और 100 से अधिक पवित्र नदियों एवं सैकड़ों कुंडों का जल लाया गया था।

Related Articles