West Bengal- रामनवमी पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में जबरदस्त हिंसा शोभायात्रा के दौरान जिहादियो ने फेके बम व छतों से बरसाए पत्थर

West Bengal-पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान झड़पें हुईं। इसमें कई लोग घायल हो गए।
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते देखा जा सकता है। घायल लोगों को इलाज के लिए बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रैली पर पथराव किया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। अधिकारी ने कहा, “शांतिपूर्ण रामनवमी जुलूस के लिए प्रशासन से सभी अनुमति ली गई थी।

West Bengal-also read-Mumbai-सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामला, पकड़े गए दोनों शूटर्स ने लॉरेंस का नाम कबूला

मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में बेलडांगा – II ब्लॉक में उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया। अजीब बात है, इस बार ममता पुलिस इस भयानक हमले में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गई। आंसू गैस इसलिए छोड़ी गई ताकि जुलूस अचानक समाप्त हो जाए। राम भक्तों पर गोले दागे गए।” मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में ही बुधवार शाम को एक और घटनी हुई। शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘विस्फोट आज शाम को हुआ।

Related Articles