लिवर, किडनी, हार्ट और लंग्स सबके लिए अमृत है मोरिंगा पाउडर

प्रधानमंत्री मोदी भी खाते हैं सहजन का पराठा

हमारे दादी-नानी जो चीजें खाती हैं नई जनरेशन उन्हें देखकर नाक-भौं सिकोड़ती है। अगर नई पीढ़ी के लोग ये चीजें खाते भी हैं तो स्वाद देखकर। अक्सर उन्हें इन चीजों के फायदे पता नहीं होते। ऐसा ही एक पेड़ है सहजन जिसकी पत्ती से लेकर फली तक सबकुछ फायदा करता है। यह पेड़ पूरी दुनिया में उगता है। इसे नॉर्थ इंडिया के हिमालय वाले रीजन की ओरिजिन माना जाता है। इसका उपयोग खाने और औषधि के रूप में होता है। मोरिंगा या सहजन की फली का अचार और सब्जी बनती है। ड्रमस्टिक के रूप में इसे सांभर में डाला जाता है। इसकी पत्तियों को पाउडर के रूप में लोग औषधि के रूप में लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरिंगा का पराठा खाते हैं।
गैस्ट्रिक अल्सर में भी फायदेमंद
मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर लंबे वक्त तक स्टोर किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन के अलावा कई तरह के विटामिन्स और ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।  मोरिंगा पाउडर को संक्रमित जगह को स्टर्लाइज करे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐसे बैक्टीरिया और फंगस मारने में भी सक्षम होता है जो गैस्ट्रिक अल्सर और गैस्ट्रिक कैंसर की वजह होते हैं।
पाए जाते हैं पावरफुल ऐंटीऑक्सीडेंट्स
ऐंटीऑक्सीडेंट्स ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स खत्म करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स कई तरह की बड़ी बीमारियों की वजह होते हैं। ये ऐंटीऑक्सीडेंट्स रेडिएशन और स्मोकिंग से हुए डैमेज से भी प्रोटेक्ट करते हैं। मोरिंगा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन के अलावा क्वरसेटिन पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर लो करने में मदद करता है। महिलाओं पर हुई एक स्टडी में उन्हें 7 ग्राम मोरिंगा की पत्ती का पाउडर रोजाना दिया गया। तीन महीने में उनके ब्लड में ऐंटीऑक्सीडेंट्स बढ़े पाए गए। यह ब्लड शुगर लेवल भी कम करता है।
मोरिंगा कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है
बैड कोलेस्ट्रॉल आपमें दिल की बीमारी का खतरा बढ़ाता है। कई ऐसी नैचुरल चीजे हैं जो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल घटा सकती हैं। इनमें सहजन भी एक है। जानवरों और इंसानों पर हुई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है।
ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी करता है कम
सहजन में प्रोटीन, मिनरल्स, अमीनो एसिड्स, फ्लैवोनॉइड्स और ऐंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह लंग्स, हार्ट, लिवर और किडनी के टिश्यूज की रक्षा करता है। यह शरीर का इनफ्लेमेशन कम करता है। रिसर्च में सामने आ चुका है कि जो महिलाएं रोजाना मोरिंगा पाउडर लेती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

Related Articles